[ad_1]
होटल के बाहर बोर्ड पर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ करते नकाबपोश बदमाश
ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते एक होटल पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। यह घटना गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित ओम होटल का है, जहां रात 12 बजकर 16 मिनट पर हमलावरों ने होटल संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी।
.
चार गाड़ियों में 10 से 15 हमलावर होटल पहुंचे
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, लगभग 10 से 15 युवक चार गाड़ियों में सवार होकर होटल पहुंचे। उन्होंने आते ही होटल के कांच तोड़े, गेट पर पत्थरबाजी की और होटल का बोर्ड डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोपियों ने होटल संचालक अमन यादव के साथ गाली-गलौज भी की। उन्हे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, “इस बार बच गया लेकिन अगली बार मिला तो जान से मार देंगे!” हमलावरों ने खुद को ‘बाबा ग्रुप’ के संचालक लालू यादव का करीबी बताकर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया।
हमले में एक जैसे नबंर प्लेट की गांड़ी का उपयोग
इस हमले में मोती झील निवासी सूरज यादव, राज यादव, अभि यादव, आनंद नगर निवासी हार्दिक सूर्यवंशी और हिमांशु तोमर सहित 10 से 15 अज्ञात बदमाशों के नाम सामने आए हैं। हमलावर थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ी से आए थे, जोसमें दो गाड़ी के एक जैसे ही नंबर प्लेट(24BH H0588) थे, अन्य दो गाड़ी बिना नंबर प्लेट के थे।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में तोड़फोड़ की पूरी घटना कैद हो गई थी। होटल संचालक अमन यादव ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर बुधवार को हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गोले का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हमलावरों की पहचान CCTV फुटेज से हुई है। सभी हमलावर अपने घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link