कपूरथला में पनबस कंडक्टर से लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार:वाहन रोककर नकदी लेकर हुए थे फरार, कार, कैश, और धारदार हथियार बरामद




कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन में पनबस कंडक्टर से दातर की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और दातर भी बरामद कर लिया है। एसपी डी हरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लुटेरों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि यह घटना 3 अप्रैल को दोपहर में हुई थी। जालंधर से सुल्तानपुर लोधी रूट पर चलने वाली पंजाब रोडवेज डिपो नंबर-2 की बस के कंडक्टर मलकीत राम ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव मोठांवाला के पास एक होंडा सिटी कार में सवार बदमाशों ने बस रुकवाई और दातर दिखाकर उनके बैग से 900 रुपए लूटकर फरार हो गए। हथियार दिखाकर की लूट शिकायत मिलने के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह निवासी गांव सिधवां दोना और अलमस्त लोटिया निवासी गांव वरियां दोना के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 900 रुपए की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार और दातर बरामद किया है। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस एसपी डी ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह पर पहले से चार मामले दर्ज हैं, जबकि अलमस्त लोटिया पर एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *