कल किशनगंज पहुंचेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन:पश्चिम बंगाल के चाकुलिया में जनसभा को करेंगे संबोधित




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे। उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नवीन दोपहर करीब 2 बजे खगड़ा हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद वे 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र के असुरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे असुरागढ़ में वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान नितिन नवीन भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में संयुक्त आदेश भी जारी किया है, ताकि दौरे के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *