विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधानसभा की चार वित्तीय समितियों का गठन किया है। देवनानी ने जनलेखा समिति, प्राक्कलन समिति क, प्राक्कलन समिति ख और राजकीय उपक्रम समिति का गठन किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जनलेखा समिति के सभापति होंगे। विधानसभा की इन चारों समितियों का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक रहेगा, इसके बाद नए सिरे से इन कमेटियों का गठन होगा। जनलेखा समिति के अलावा बाकी तीन वित्तीय समितियों में बीजेपी विधायकों को सभापति बनाया है। बीजेपी विधायक संदीप शर्मा प्राक्कलन समिति क के सभापति होंगे, बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ प्राक्कलन समिति ख और कालीचरण सराफ राजकीय उपक्रम समिति के सभापति नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को प्राक्क्लन समिति-ख ( एस्टीमेट कमेटी-ए) का मेंबर बनाया है। जनलेखा समिति (PAC)
सभापति : टीकाराम जूली
सदस्य : अनिता भदेल, अर्जुन लाल जीनगर, प्रमोद जैन भाया, विश्वनाथ मेघवाल, अजय सिंह, रामकेश मीणा, चन्द्रभान सिंह चौहान, सुरेश धाकड़, रफीक खान, रोहित बोहरा, गुरवीर सिंह, गोपाल शर्मा। एस्टीमेट कमेटी- ए सभापति : संदीप शर्मा
सदस्य : शांति धारीवाल, प्रताप सिंह सिंघवी, समाराम, हरेंद्र मिर्धा, छोटूसिंह, अर्जुन लाल, जीवाराम चौधरी, सुरेश मोदी, अमित चाचाण, मनोज कुमार (सादुलपुर), विश्वराज सिंह मेवाड़। एस्टीमेट कमेटी- बी सभापति : बाबूसिंह राठौड़
सदस्य : पुष्पेंद्र सिंह, शंकरसिंह रावत, गोविंद सिंह डोटासरा, हमीर सिंह भायल, पब्बाराम विश्नोई, समरजीत सिंह, मनोज कुमार (सुजानगढ़), अमीन कागजी, सुभाष गर्ग, अरुण चौधरी। राजकीय उपक्रम समिति सभापति : कालीचरण सराफ
सदस्य : दयाराम परमार, श्रवण कुमार, संजीव कुमार, हरिमोहन शर्मा, रीटा चौधरी, यूनुस खान, गोपाल लाल शर्मा, शत्रुघन गौतम, गोरधन, ललित मीना, अनिल कुमार शर्मा, शैलेश सिंह।
Source link