सीकर में बिना नंबर की बाइक पर आए स्नेचर्स:सड़क पर चलती महिला का मंगलसूत्र लूटा, 15 मिनट में पकड़े गए




सीकर पुलिस ने सड़क पर चलते वक्त महिला का मंगलसूत्र तोड़ने वाले आरोपियों को महज 15 मिनट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जीणमाता थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया- आज सुबह सीओ दांतारामगढ़ कैलाश कंवर के द्वारा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की टीम जगह-जगह संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही थी। सुबह 8:30 बजे के करीब एक टीम कोछोर से जीणमाता रोड पर अरावली वेटनरी कॉलेज के पास पहुंची। इसी दौरान एक घबराई हुई महिला मिली। जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर रुकने का इशारा किया। इसके बाद महिला से बात की गई तो उसने बताया कि दो लड़के जो बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार थे उन्होंने मेरा मंगलसूत्र तोड़ लिया और जीणमाता की तरफ भाग गए। ऐसे में पुलिस टीम ने तुरंत आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया और करीब 15 मिनट में रूपगढ़ में दोनों आरोपियों विमल सैनी(26) पुत्र पेमाराम निवासी धोद और कृष्ण सैन (19) पुत्र महेश निवासी धोद को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इनके कब्जे से डेढ़ लाख का मंगलसूत्र और बाइक भी बरामद कर ली। इस संबंध में पीड़ित महिला शर्मिला देवी के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद लाइन हाजिर सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि SHO बुद्धिप्रसाद को प्रशासकीय कारणों से तुरंत लाइन हाजिर किया जाता है। हालांकि अभी तक कारण सामने नहीं आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार रेंज आईजी की टीम के द्वारा इलाके में ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत कोई कार्रवाई की गई। जिसके चलते SHO बुद्धिप्रसाद को लाइन हाजिर किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *