फरीदकोट में कार ने बाइक-स्कूटी को टक्कर मारी:एक व्यक्ति की मौत, 2 विद्यार्थी गंभीर घायल; पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर




फरीदकोट में बुधवार शाम सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान अजय चौधरी और कृष्णा देवी के रूप में हुई है, जो मूलरूप से राजस्थान के निवासी है और गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के विद्यार्थी है। दोनों ही यहां सादिक रोड पर पीजी में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:45 बजे एक क्रूज कार सादिक चौक से सादिक रोड की ओर जा रही थी।
भागने के चक्कर में दूसरे बाइक को मारी टक्कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पहले दाना मंडी के पास पहुंचते ही तेजरफ्तार कार ने आगे जा रहे एक्टिवा सवार दोनों विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की और आगे जाकर एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जिसकी अभी पहचान भी नहीं हुई हर। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के बयान दर्ज कानूनी कार्रवाई की जाएगी-डीएसपी इस मामले में डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाले मोटरसाइकिल सवार की अभी पहचान नहीं हो पाई है और घायल मेडिकल विद्यार्थियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी कार ड्राइवर बठिंडा निवासी युवराज सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *