मदन राठौड़ ने कहा- गहलोत पाकिस्तान की भक्ति कर रहे:कहा- उनकी सहानुभूति देश के लिए या पाकिस्तान की तरफ, विपक्ष से भी राष्ट्रभक्ति की उम्मीद




जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाकिस्तान भक्त करार दिया। अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता को दलाली बताने वाले गहलोत के बयान की राठौड़ ने निंदा की। राठौड़ ने कहा- मुझे दुख होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि हमारे विदेश मंत्री को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने मेरे मित्र पाकिस्तान को दलाल देश कैसे कह दिया। कमाल हो गया, अशोक गहलोत की राष्ट्रभक्ति कहां गई, यह तो उनकी पाकिस्तान भक्ति है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए यह कहा। मदन राठौड़ ने कहा- हमारे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की मध्यस्थता करने पर कहा कि हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं हैं। मदन राठौड़ ने कहा- गहलोत की सहानुभूति कहां है, इस देश के प्रति है या पाकिस्तान के प्रति। वे किसकी पैरवी कर रहे हैं, हम विपक्ष से भी राष्ट्रभक्ति की उम्मीद करते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान के हित के बारे में नहीं सोचा
रिफाइनरी के लोकार्पण को लेकर मदन राठौड़ ने कहा- यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन होगा, लेकिन कांग्रेस ने तो कभी राजस्थान का हित नहीं देखा। जब कांग्रेस ने रिफाइनरी को लेकर कंपनी बनाई तो उसमें राजस्थान का नुकसान कर दिया। उन्होंने आनन-फानन में सब किया। बस किसी तरह से शिलान्यास का पत्थर लग जाए, यह उनकी कोशिश रही। हमने वर्ष 2017 में शर्तों पर बदलाव करके धरातल पर ठोस काम किया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई, लेकिन वे पूरे पांच साल इस पर कुंडली मारकर बैठे रहे, कोई काम नहीं किया। रिफाइनरी को शुद्ध पानी दे दिया
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- इसके बाद कांग्रेस ने एक एग्रीमेंट और कर लिया। नर्मदा का जो पानी सांचौर के सिलू पॉइंट तक आया, वो शुद्ध पेयजल का पानी नाचना बांध से रिफाइनरी को देने का एग्रीमेंट कर लिया। हमने अभी एक प्रस्ताव दिया है कि क्यों न हम पाली, बालोतरा और जोधपुर के यूज्ड पानी को ट्रीट करके रिफाइनरी को दें। रिफाइनरी को केवल पानी चाहिए, उन्हें शुद्ध पानी की जरूरत नहीं है। सरकार ने बजट में इसकी डीपीआर बनाने की घोषणा की है। इससे रिफाइनरी को ट्रीटमेंट पानी मिलेगा और जनता को वो शुद्ध पेयजल वाला पानी मिलेगा। यह बहुत बड़ी सोच है, सोच विकास और जनता की सेवा की होनी चाहिए, लेकिन यह सोच कांग्रेस की कभी नहीं रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *