मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि पुलिस ने तीन नशा तस्करों की कुल 2 करोड़ 20 लाख 62 हजार 856 रुपए की संपत्ति जब्त की। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(2) के तहत की गई है। पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और फरीदकोट रेंज के इंस्पेक्टर जनरल पुलिस के निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं एसएसपी मोगा अजय गांधी के नेतृत्व में डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह की निगरानी में थाना फतेहगढ़ पंजनटूर पुलिस ने यह कार्रवाई की। तीन नशा तस्करों की संपत्ति जब्त बता दे कि पुलिस ने मुकदमा नंबर 24 के तहत आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गगनदीप सिंह की लगभग 1 करोड़ 79 लाख 12 हजार 856 रुपए की संपत्ति अटैच की है। इस संपत्ति में जमीन, रिहायशी मकान और वाहन शामिल हैं। 2 करोड़ 20 लाख 62 हजार 856 रुपए की संपत्ति जब्त हरप्रीत सिंह की संपत्ति का मूल्य लगभग 1.34 करोड़ रुपए और गगनदीप सिंह की संपत्ति का मूल्य करीब 45 लाख रुपए आंका गया है। इसके अतिरिक्त, मुकदमा नंबर 78 के आरोपी लवहीरा सिंह उर्फ लव की भी संपत्ति जब्त की गई है। लवहीरा सिंह को कोर्ट द्वारा 10 साल की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना सुनाया गया था। वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई आरोपी की लगभग 41 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि यह सभी संपत्तियां नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। भारत सरकार के वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद इन संपत्तियों को जब्त किया गया।
Source link