पटना में पुलिस मुख्यालय के पास मिली डेड बॉडी:सचिवालय SDPO मौके पर पहुंचकर कर रहीं जांच, युवक ने ब्लू टी-शर्ट-जींस पहनी है




पटना में बेली रोड स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय के पास एक युवक की बॉडी मिली है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी है। FSL की टीम भी पहुंच गई है। युवक ने डार्क ब्लू टीशर्ट और ब्लू जींस पहनी है। साथ में रेड कलर के स्पोर्ट्स जूते भी हैं। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। देखें मौके की तस्वीरें… सचिवालय एसडीपीओ मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलने के सचिवालय एसडीपीओ 1 डॉक्टर अन्नू समेत सचिवालय शास्त्रीनगर और एयरपोर्ट थाने की पुलिस पहुंची है। फिलहाल इस जगह को बैरिकेड करके एफएसएल से जांच कराई जा रही है। शव होने की जानकारी मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में लगी है। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। भीड़ जमा हो गई बिहार पुलिस मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर शव होने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीर भी रुक कर देखने लगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *