भगवानपुर में दो बाइकों टक्कर:2 युवक घायल, मुंडेश्वरी मुख्य सड़क पर उमापुर छलक के पास हादसा




भगवानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मुंडेश्वरी-भगवानपुर मुख्य सड़क पर उमापुर छलका के पास रात करीब 8:45 बजे हुई। घायल युवकों की पहचान उमापुर गांव के टिंकू कुमार चंद्रवंशी (22) पुत्र मंगरू कहार और सरैया गांव के इंद्रजीत कुमार राम (20) पुत्र नीतीश कुमार राम के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अजय कुमार और उनकी टीम ने दोनों युवकों का इलाज किया। डॉ. अजय कुमार ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। हालांकि, टिंकू कुमार चंद्रवंशी को परिजनों के आग्रह पर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे उमापुर के पूर्व मुखिया धीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट मैच देखने जा रहे थे, तभी उमापुर छलका के पास दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। घायल युवक नीतीश कुमार ने बताया कि वह अपने गांव से क्रिकेट मैच देखने उमापुर फील्ड जा रहा था, तभी मुंडेश्वरी की ओर से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरैया पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र कुमार सिंह और पैक्स अध्यक्ष चंचल कुमार सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल युवकों को आर्थिक सहायता प्रदान की। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी घटना की जानकारी मिलते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *