बिक्रमगंज के धारूपुर में दो गोला चैता महोत्सव:विधायक ने किया उद्घाटन, ग्रामीण संस्कृति पर जोर




बिक्रमगंज नगर परिषद के धारूपुर स्थित गोवर्धन मंदिर प्रांगण में बुधवार रात दो गोला चैता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव का उद्घाटन काराकाट विधायक अरुण सिंह ने किया, जबकि उद्घोषक आकाश बाबा ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजक मंडल के संजय सिंह ने सभी अतिथियों और कलाकारों का फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया। विधायक अरुण सिंह ने अपने संबोधन में ग्रामीण संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चैता गायन केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी ग्रामीण संस्कृति को जीवंत रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। विधायक ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की। चैता गायन का मुकाबला व्यास श्रीकांत और गुड्डू हलचल की टीमों के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। उद्घोषक आकाश बाबा ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, मुखिया धर्मेंद्र सिंह, राजू सिंह, मंटू सिंह, कमल नारायण मिश्रा, सर्वेश मिश्र, हरिद्वार सिंह, बिक्रमगंज नगर परिषद के पूर्व सभापति गुप्तेश्वर प्रसाद और सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *