मोहाली में किशोर पर जानलेवा हमला:धारदार हथियार से किए वार, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पांच पर आरोप




मोहाली जिले के डेराबस्सी की मास्टर मार्केट के पास एक नाबालिग पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। बता दे कि बाइक सवार पांच युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान जनेतपुर निवासी बलजिंदर सिंह के 17 वर्षीय के रूप में हुई है। मनवीर ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है और वह सरकारी स्कूल डेराबस्सी का छात्र है। मनवीर ने अस्पताल में बताया कि वह शाम के समय किसी काम से मास्टर मार्केट गया था। तभी मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से किया हमला पीड़ित के अनुसार, हमलावर उसके पुराने जानकार थे, जो सैदपुरा, परागपुर, दफरपुर और डेराबस्सी के रहने वाले हैं। हमलावरों के पास डंडे और कृपाण जैसे तेजधार हथियार थे। उन्होंने मनवीर के सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। मामले की जांच में जुटी पुलिस वारदात के बाद राहगीरों ने लहूलुहान मनवीर को संभाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। मनवीर ने किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया है, हालांकि हमले के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *