आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट सप्ताह में 5 दिन चलेगी:कोटा होकर जाएगी पुणे-निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन, 11 जुलाई तक 12-12 ट्रिप करेगी




गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे-हजरत निज़ामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। साथ ही आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट को नियमित किया है। ये ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01491 (पुणे-हजरत निज़ामुद्दीन) 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को 12 फेरों में पुणे से शाम 5.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन शनिवार सुबह 10.40 बजे कोटा स्टेशन होते हुए शाम 6.30 बजे हजरत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01492 (हजरत निज़ामुद्दीन-पुणे) 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 12 फेरों में हजरत निज़ामुद्दीन से रात 9.25 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन रविवार तड़के 5.40 बजे कोटा होते हुए रात 11.55 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में पुणे जंक्शन, लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन तथा हजरत निज़ामुद्दीन जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस विशेष गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में 5 दिन चलेगी रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अस्थायी रूप से संचालित गाड़ी संख्या 01919/01920 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल को अब गाड़ी संख्या 20178/20177 आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया गया है। यह गाड़ी सप्ताह में 5 दिन नियमित रूप से चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20178 आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा कैंट से प्रतिदिन सोमवार व मंगलवार को छोड़कर शाम 6:45 बजे रवाना होगी। कोटा मंडल के स्टेशनों पर यह गाड़ी गंगापुर सिटी पर रात 9:05 बजे, सवाई माधोपुर पर 9:48 बजे, केशवरायपाटन पर 11:15 बजे, अगले दिन बूंदी पर रात 12:08 बजे, मंडलगढ़ पर 1:38 बजे, चंदेरिया पर 3:05 बजे ठहराव लेते हुए असारवा जंक्शन पर उसी दिन 11:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20177 असारवा-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस असारवा जंक्शन से प्रतिदिन मंगलवार व बुधवार को छोड़कर दोपहर 3 बजे रवाना होगी। जो कोटा मंडल में चंदेरिया पर रात 10:40 बजे, मांडलगढ़ पर 11:28 बजे, अगले दिन बूंदी पर 00:23 बजे, केशवरायपाटन पर 1:10 बजे, सवाई माधोपुर पर 2:30 बजे, गंगापुर सिटी पर 3:20 बजे ठहराव लेते हुए आगरा कैंट सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *