गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली है, आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले रात में हल्के बादल छाए रहे। आज सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा से है। एक दिन पहले का मौसम जानिए बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बीच बीच में हल्की धूप देखने को मिली। वहीं आसमान में बादल भी छाए रहे। मंगलवार को बारिश से गिरा तापमान मंगलवार सुबह हल्की बारिश के बाद कुछ समय धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही और रात में भी यही सिलसिला जारी रहा। रात में हुई बारिश से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बार-बार मौसम बदलने से परेशानी भी बढ़ी।
Source link