शिवहर में उर्वरक कालाबाजारी पर कार्रवाई:प्रशासन ने अवैध गोदाम किया सील, लाइसेंस रद्द




शिवहर जिला प्रशासन ने उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ बुधवार को व्यापक जांच अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर, जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जिले की सभी पंचायतों में स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की। इस अभियान के दौरान, पिपराही प्रखंड की मिनापुर बलहा पंचायत में स्थित मेसर्स किसान बीज भंडार में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान के अवैध उर्वरक गोदाम को सील कर दिया। मामले में, उर्वरक निरीक्षक-सह-कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने पिपराही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अतिरिक्त, जिला कृषि पदाधिकारी ने संबंधित प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) भी रद्द कर दी है। किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बर्दाश्त प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ या किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *