बांसवाड़ा में अवैध गैस रिफिलिंग पर 18 सिलेंडर जब्त:6 कमर्शियल और 12 घरेलू सिलेंडर शामिल; गेराज में गाड़ियों में गैस भरते मिले




बांसवाड़ा शहर में रतलाम रोड पर अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 18 सिलेंडर जब्त किए। जब्त किए गए सिलेंडरों में 6 कमर्शियल और 12 घरेलू गैस सिलेंडर शामिल हैं। कुछ सिलेंडर भरे हुए थे व कुछ आधे खाली थे। टीम ने सुबह साढ़े 11 बजे यह कार्यवाही की है। ​सूचना के आधार पर टीम ने दी दबिश ​रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी लालशंकर डामोर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम रोड स्थित ताहिर हुसैन के गेराज की दुकान पर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। अवैध रूप से गाडियों में गैस भरने का कार्य किया जा रहा था। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे मिले। जांच के दौरान मौके पर अवैध गतिविधि की पुष्टि होने पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 18 सिलेंडरों को मौके से जब्त कर लिया। ​नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई ​रसद अधिकारी ओम प्रकाश जोतड़ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। रिफिलिंग के खेल में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *