अयोध्या में पीपीपी मॉडल पर बनेगा अत्याधुनिक बस डिपो:कैबिनेट से मिली मंजूरी,यात्रियों मिलेगी को बड़ी राहत




अयोध्या में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर एक अत्याधुनिक बस डिपो के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस परियोजना के लिए अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता लंबे समय से प्रयासरत थे। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद अब प्रशासन भूमि चयन समेत अन्य आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा। यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित बस डिपो में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पर्याप्त पार्किंग और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे अयोध्या आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। रोजगार और विकास को मिलेगा बढ़ावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इसे अयोध्या के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। बस डिपो बनने से न सिर्फ यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बस पोर्ट को एक आधुनिक सेंटर प्वाइंट के रूप में बनाया जाएगा। यहां 18 मंजिला टावर, 1800 कारों की पार्किंग, चार मल्टीप्लेक्स और 1000 स्टूडियो अपार्टमेंट्स की सुविधा होगी। यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, रिटेल स्पेस, डिजिटल टिकटिंग, रीयल-टाइम बस ट्रैकिंग, इंफार्मेशन कियोस्क और सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *