मोगा के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, बच्चों को भेजा घर

[ad_1]


मोगा जिले के 3 निजी स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना पूरे पंजाब में स्कूलों को मिल रही ऐसी धमकियों के बीच सामने आई है। धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों में गांव महिमे वाला के पास स्थित नारायणा स्कूल और दो अन्य निजी स्कूल शामिल हैं। ई-मेल में स्पष्ट रूप से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूल प्रबंधन को जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। स्कूल तुरंत खाली कराया गया नारायणा स्कूल की प्रिंसिपल नीना सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्कूल खाली करा लिया गया। सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया और उनके माता-पिता को फोन पर सूचित कर उन्हें बच्चों को ले जाने के लिए कहा गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तीनों स्कूलों की गहन तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील इस घटना के बाद मोगा के अन्य स्कूलों में भी दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि बीते दिनों मोगा के सरकारी स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *