कैमूर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त:जिलाधिकारी के निर्देश पर 13 अधिकारियों की टीम गठित, दोषियों पर होगी कार्रवाई

[ad_1]


कैमूर जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) राजन कुमार ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली की गहन जाँच के लिए 13 अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है। यह टीम प्रखंड स्तर पर विभिन्न विद्यालयों में नियमों के अनुपालन की समीक्षा करेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई गंभीरता से की जाएगी। जाँच दल स्कूलों के बुनियादी ढांचे, फीस संरचना, पाठ्यक्रम और अन्य प्रशासनिक प्रणालियों की सूक्ष्मता से जाँच करेगा। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है। कमीशनखोरी जैसी शिकायतें मिल रही थी लंबे समय से जिले के निजी स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस वसूली, पाठ्यपुस्तकों और ड्रेस की खरीद में कमीशनखोरी जैसी शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को लेकर अभिभावकों और नागरिक समाज में भारी नाराजगी थी, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन भी हो रहे थे। प्रत्येक प्रखंड के चिन्हित विद्यालयों का दौरा करेंगे समिति के सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गठित समिति के सदस्य प्रत्येक प्रखंड के चिन्हित विद्यालयों का दौरा करेंगे। यदि किसी विद्यालय में अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो रिपोर्ट के आधार पर उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप है, जबकि अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *