[ad_1]
धार के सीएम राइज विद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा देना और अभिभावकों को आर्थिक राहत प्रदान करना है। मेले का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर धार विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने, जिला शिक्षा अधिकारी केशव वर्मा और जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) प्रदीप खरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेले का अवलोकन किया, व्यवस्थाओं की सराहना की और विद्यार्थियों से बातचीत भी की। स्कूल यूनिफॉर्म भी मिल रही
मेले में साहित्य, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, स्कूल यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी यहां मिल रही है। सभी सामग्री पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे अभिभावकों को सीधा आर्थिक लाभ हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी केशव वर्मा ने बताया कि यह आयोजन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के संज्ञान में आया था कि बाजार में पुस्तकें अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। इसी समस्या को हल करने के लिए यह मेला आयोजित किया गया है, ताकि एक ही स्थान पर उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सके। मेले में मिल रही छूट और एक ही स्थान पर सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता से अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। कई अभिभावकों ने बताया कि इस पहल से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री आसानी से मिल रही है। विद्यार्थियों ने भी अपनी जरूरत की पुस्तकें खरीदने के साथ-साथ नई किताबों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, ज्ञान बढ़ाने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
[ad_2]
Source link