रूस में लगी लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की पेंटिंग:अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई, पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

[ad_1]


रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी में राजस्थान की कला को खास पहचान मिली है। राजस्थान के चित्रकार महेश गुर्जर की ओर से बनाई गई लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की पेंटिंग रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों और कलाकारों ने खूब सराहा। यह प्रदर्शनी रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज एंड डिजाइन के इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स के डिपार्टमेंट ऑफ मॉन्यूमेंटल आर्ट की ओर से आयोजित की गई थी। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-प्रतियोगिता का आयोजन 10 मार्च से 24 मार्च तक 15 दिनों तक चला, जिसमें विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। कैनवास पर उकेरी लोक आस्था की झलक चित्रकार महेश गुर्जर ने वीर तेजाजी महाराज की यह पेंटिंग कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से तैयार की है। पेंटिंग में राजस्थान की लोक आस्था और संस्कृति की झलक दिखाई देती है। प्रदर्शनी के दौरान रूस के दर्शकों और कलाकारों ने इस चित्र को विशेष रूप से सराहा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए चित्रकार महेश गुर्जर को अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। महेश गुर्जर ने बताया कि उन्हें चित्रकला की प्रेरणा उनके पिता स्वर्गीय नाथूलाल गुर्जर से मिली थी, जो स्वयं एक प्रसिद्ध चित्रकार और समाजसेवी थे। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्होंने कला के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *