जालोर में कुत्तों ने एक-महीने में 25 लोगों को काटा:शिकायत के बाद भी नगर परिषद की कार्रवाई नहीं; एक्सईन बोले- आज दूर छोड़ा जाएगा

[ad_1]


जालोर के सिरे मंदिर रोड पर पिछले एक महीने में आवारा कुत्तों ने 25 से ज्यादा लोगों को काट लिया है। तीन कुत्तों के कारण लोगों का पैदल और दुपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि शिकायत के बाद भी नगर परिषद की कार्रवाई नहीं हो रही है। जितेन्द्र माली ने बताया कि शहर में तीन आवारा कुत्तों का आतंक है। इन कुत्तों ने एक महीने में 25 से ज्यादा लोगों को काटा है, जिससे इलाके में लोगों को परेशानी हो रही है। कुत्तों के कारण लोगों का उस रास्ते से पैदल या दुपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर सिरे मंदिर रोड पर रहने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हैं। अधिकारियों को दी शिकायत, नहीं हुआ समाधान इसको लेकर जालोर नगर परिषद आयुक्त और एक्सईन समेत कई अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायत के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर आई, लेकिन संसाधन नहीं होने के कारण कुत्तों को पकड़ नहीं पाई। हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। आज पकड़ने की बात कही जालोर नगर परिषद एक्सईन दिलीप माथुर ने टीम को निर्देश दिए हैं कि कुत्तों को पकड़कर दूर छोड़ा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *