जैसलमेर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सांगड़ थाना क्षेत्र में पकड़े गए तस्कर की डायरी में दर्ज ’29वें नाम’ के सुराग ने पुलिस को शहर की कच्ची बस्ती तक पहुंचा दिया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने पुलिस लाइन कच्ची बस्ती में दबिश देकर पिता-पुत्र को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने बताया- हम तस्करों की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सांगड़ ,मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश तेज कर दी गई है। इसी के तहत पिता पुत्र को 220.79 ग्राम MD नशे के साथ घर से गिरफ्तार किया। NDPS में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डायरी के पन्ने ने खोला तस्करी का कच्चा चिट्ठा पुलिस की इस कार्रवाई की नींव 25 मार्च को सांगड़ में हुई गिरफ्तारी के दौरान पड़ी थी। वहां पकड़े गए तस्कर के पास से मिली एक डायरी में भवानी सिंह पुत्र देरावर सिंह का नाम और नशीले पदार्थों के लेनदेन का पूरा लेखा-जोखा मिला था। इसी सुराग पर शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने खुफिया तंत्र को एक्टिव किया। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपी माल की सप्लाई की तैयारी में है, जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। FSL जांच में मिलावट का अंदेशा, जोधपुर भेजे सैंपल पुलिस ने मौके से कुल 220.79 ग्राम नशीला पदार्थ (MD) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। FSL टीम प्रभारी भरत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें 21.43 ग्राम MD की पुष्टि हुई। शेष 199.36 ग्राम पदार्थ में मिलावट का संदेह होने पर सैंपल जांच के लिए जोधपुर FSL लैब भेजे गए हैं। 5 घंटे चली कार्रवाई, बस्ती में मचा हड़कंप पुलिस लाइन कच्ची बस्ती में करीब 5 घंटे तक चली इस मैराथन कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से खींवसर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में यहां रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी भवानी सिंह और उसके पिता देरावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने बताया- हम तस्करों की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सांगड़ प्रकरण से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश तेज कर दी गई है। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Source link