सीएसजेएमयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि 10वीं पास छात्र भी डिप्लोमा इंजीनियरिंग में एडमिशन ले सकेंगे। विभाग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में 30 सीटें तय हैं। इसमें प्रवेश 10वीं की मेरिट के आधार पर होगा, जबकि सालाना फीस 45,200 रुपए निर्धारित की गई है। बीटेक में जेईई मेन की मेरिट से एडमिशन इसके अलावा चार वर्षीय बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) कोर्स में 90 सीटें हैं। इसमें प्रवेश JEE Main की मेरिट के आधार पर होगा और वार्षिक फीस करीब 90,200 रुपए है। छात्रों को थर्मोडायनेमिक्स, हीट ट्रांसफर, मास ट्रांसफर और प्रोसेस डिजाइन जैसे विषयों के साथ CHEMCAD, ASPEN Plus, ANSYS और MATLAB जैसे सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग की लैब्स में रिएक्शन इंजीनियरिंग, प्रोसेस कंट्रोल और यूनिट ऑपरेशन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी कराई जाती है। रिसर्च व प्रोजेक्ट के अवसर कानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित होने से छात्रों को पेंट, लेदर, फर्टिलाइजर, प्लास्टिक और टेक्सटाइल इंडस्ट्री का अनुभव मिलता है। साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के सहयोग से रिसर्च और प्रोजेक्ट के अवसर भी उपलब्ध हैं। डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल एनर्जी में मौके मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि डिपार्टमेंट के छात्र प्रोसेस इंजीनियर, प्रोडक्शन सुपरवाइजर और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र केमिकल इंडस्ट्री के साथ-साथ डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी करियर बना सकते हैं। इसके अलावा GATE के जरिए पीएसयू और उच्च शिक्षा में भी अवसर मिलते हैं।
Source link