टीकमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जेसीबी से पुष्प वर्षा:नपा अध्यक्ष को हटाने पर खंडेलवाल बोले- जांच में दोषी पाए जाने पर हुई कार्रवाई




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार शाम 6:30 बजे टीकमगढ़ पहुंचे। कलेक्ट्रेट रोड से भाजपा कार्यालय तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सिविल लाइन रोड पर पूर्व विधायक राकेश गिरी के समर्थकों ने चार जेसीबी मशीनों से उन पर फूलों की वर्षा की और जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष ने ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों को गलत बताया सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को पद से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस द्वारा लगाए गए सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सरकार की निष्पक्ष जांच में दोषी पाए जाने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष के आरोपों का इस प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है। अतिक्रमण विरोधी अभियान की होगी समीक्षा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गरीब दुकानदारों के ठेले और दुकानें तोड़े जाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। खंडेलवाल ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान में हुए शामिल टीकमगढ़ पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने बम्होरी खास झांसी रोड पर ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान में हिस्सा लिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में विशाल बाइक रैली निकाली। खंडेलवाल ने निवाड़ी, पृथ्वीपुर और बम्होरी का दौरा करने के बाद टीकमगढ़ में संगठनात्मक बैठकों में भाग लिया। सांगठनिक बैठकों के बाद भोपाल रवाना भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में खंडेलवाल ने जनप्रतिनिधियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर जतारा विधायक हरिशंकर खटीक और जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठकों के बाद वे रात 10 बजे ललितपुर के लिए रवाना हुए, जहां से वे ट्रेन के माध्यम से भोपाल जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *