जयपुर पूर्व के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी अपराधी अरबाज खान उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 4 माह से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर की रात पीड़िता के साथ मारपीट और हत्या के प्रयास के इरादे से फायरिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही शाहीद खान और वाहीद खान को BNS और आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं घटना के बाद से अरबाज उर्फ काला और आबिद खान फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। थानाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसके बाद बुधवार को आरोपी अरबाज खान उर्फ काला को उसके ठिकाने से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज खान उर्फ काला (26) निवासी नाग तलाई, कली का भट्टा, दिल्ली बाईपास रोड, गलतागेट थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। अब फरार आबिद खान की तलाश जारी पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी आबिद खान की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
Source link