रामगढ़ की पाटा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी निलंबित:राजकार्य में लापरवाही और अनियमितताओं का आरोप, पंचायत समिति रहेगी मुख्यालय




पंचायत समिति रामगढ़ के विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत पाटा के ग्राम विकास अधिकारी रतन सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजकार्य में घोर लापरवाही के आरोपों के चलते की गई है। रामगढ़ पंचायत समिति से यह आदेश गुरुवार शाम को जारी किए गए। प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही का मामला विकास अधिकारी विजय भाल ने बताया कि रतन सिंह के चीड़वा पंचायत में कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। उनके खिलाफ प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त, उच्च अधिकारियों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। इन सभी आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचायत समिति रामगढ़ निर्धारित किया गया है। मामले की विस्तृत जांच प्रस्तावित है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *