नवाही में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल:मोटर साइकिल अनियंत्रित होने से गिरा, सदर अस्पताल रेफर




सीतामढ़ी के सुरसंड में नेशनल हाईवे 227 पर नवाही गांव के पास गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कोरियाही गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार अपने गांव से बाइक पर सुरसंड की ओर जा रहे थे। नवाही के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सुरसंड में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक लालू कुमार ने युवक की स्थिति गंभीर बताई। गंभीर चोटों के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *