अनूपगढ़ में एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का फंदे पर लटका शव मिला। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां शाम को काम से घर लौटीं। परिवार के अनुसार मां और भाई सुबह करीब 8 बजे मजदूरी के लिए अनूपगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में गए थे। शाम करीब 7 बजे जब मां घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने और खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। दीवार पर चढ़कर देखा तो पंखे से लटकी मिली बेटी शक होने पर मां पड़ोसी के घर की दीवार पर चढ़कर अंदर झांका। वहां उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कमरे में फंदे से पंखे पर लटकी हुई है। यह दृश्य देखते ही मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दीवार कूदकर घर में प्रवेश किया। लोगों ने तुरंत बच्ची को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित नाबालिग को तुरंत अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी थाना प्रभारी ईश्वर जांगिड़ ने बताया- पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। जिस कमरे में घटना हुई, वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Source link