मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। शुक्रवार को मंदसौर शहर के रेलवे स्टेशन और हॉस्पिटल अंतर्गत किला फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते पसुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान धानमंडी, डिपीपुरा,लक्षमण दरवाजा,मोर्डन पेट्रोलपंप चौराहा, झटका मार्कट, हजारी रोड, पिपल पट्टा, बोहराबाखल, सम्राट मार्केट, देहली दरवाजा , जिला अस्पताल, कलेक्ट्रैट कोर्ट परिसर, बीपीएल चौराहा और स्टेडियम मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि रख-रखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) भी किया जा सकता है। बिजली विभाग ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने की सलाह दी है।
Source link