राजस्थान में आज बादल छाएंगे:अगले दो सप्ताह में पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज होगा; जानिए कहां कितना तापमान रहा




राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ तापमान बढ़ने लगा है। जयपुर, अलवर, उदयपुर, बाड़मेर, पिलानी, कोटा समेत कई शहरों में गुरुवार दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह में गर्मी तेज होने के साथ कुछ शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज होने का अनुमान जताया है। वहीं, 10-11 अप्रैल को कुछ जगह बादल छाने की संभावना है। पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और धूप रही। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। सामान्य से 5 डिग्री नीचे तापमान, गर्मी से राहत राजस्थान में गुरुवार को सभी शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। जयपुर में गुरुवार अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे रहा। अब आगे क्या ? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि शेष राज्य में मौसम साफ रहेगा। अगले दो सप्ताह के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *