जालंधर | सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। बीते 16 मार्च को उक्त व्यक्ति को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग उसकी पहचान करने के प्रयास में जुटे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत सिविल अस्पताल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करे, ताकि मृतक के परिजनों को सूचित किया जा सके।
Source link