महिला आयोग अब गांव-गांव जाकर महिलाओं को करेगी जागरूक:वंचित महिलाओं को उनके अधिकारों की देगी जानकारी, समस्तीपुर से शुरू होगा कार्यक्रम




बिहार राज्य महिला आयोग अब गांव में जाकर महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करेगी। इसे लेकर अब गांव में कैंप लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘महिला आयोग आपके द्वार, जानिए अपने हक और अधिकार’ रखा गया है। 11 अप्रैल से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है, जो समस्तीपुर से शुरू होकर बिहार के विभिन्न जिलों में जाएगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं के प्रति हो रहे हैं अत्याचार और अन्याय के खिलाफ महिला आयोग वंचित महिलाओं से बातचीत करेगी और उन्हें अपने हक और अधिकार के लिए सजग करेगी। महिला आयोग गांव-गांव जाकर महिलाओं को सजग करेगी बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो अप्सरा ने कहा कि गांव और प्रखंड की महिलाएं जो महिला आयोग को नहीं जानती हैं, तो ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि उन्हें जागरूक किया जाए। इसलिए महिला आयोग अब गांव-गांव जाकर ऐसी महिलाओं को सजग करेगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल से हो रही है और सबसे पहले हमने समस्तीपुर के एक गांव को चुना है। उजियारपुर और सरायरंजन के बॉर्डर पर स्थित एक गांव में हम लोग शुक्रवार को कैंप लगाने जा रहे हैं। दो प्रखंडों की वंचित महिलाओं का हमारे इस कैंप में स्वागत रहेगा। 1000 महिलाओं के आने की उम्मीद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम के लिए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को आमंत्रित किया गया है, ताकि वह आकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन करें। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 महिलाओं के आने की उम्मीद है। इसके लिए जिले के डीएम को सूचित कर दिया गया है। महिला आयोग पहली बार ऐसा कोई कार्यक्रम करने जा रही है इससे पहले जिला मुख्यालय में कोई भी कैंप लगाया जाता था, जिसमें प्रताड़ित महिलाएं जाकर आवेदन देती थी। इस कैंप का लाभ शहरी महिलाएं ज्यादा उठा पाती थी क्योंकि वह पढ़ी-लिखी होती थी मगर गांव में रहने वाली वंचित महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पता ही नहीं है जिन्हें जागरूक करना जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *