Saharasa Power Cut Today | 11:30 AM



सहरसा शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के अभियान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गंगजला-1, गंगजला-2, टाउन फीडर-1 और टाउन फीडर-2 से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 11:30 बजे से शाम

.

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा कचहरी ढाला के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा कारणों से इन इलाकों की बिजली लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखना आवश्यक है, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

शटडाउन से प्रमुख इलाके होंगे प्रभावित

इस निर्धारित शटडाउन से शहर के कई प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। इनमें कोशी चौक, कपसिया हाउस रोड, जय हिंद मोड़, वार्ड नंबर-02 (फरी), सिमराहा, संतनगर, गंगजला, पंचवटी, मीरा सिनेमा रोड, पूरब बाजार, कायस्थ टोला, डीबी रोड, शंकर चौक, दहलान चौक और भारतीय नगर शामिल हैं।

विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारी कर लें।

अतिक्रमण हटाने के लिए कटौती

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह से नियोजित है और इसका उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाने के कार्य को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा के लिए खेद है, लेकिन शहर के सुचारू विकास और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है।

नगर निगम और विद्युत विभाग के इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे से अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों को राहत प्रदान करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *