पंजाब में गैंगस्टरों पर एक्शन की तैयारी:28 पर 1.85 करोड़ का इनाम, सिद्धू मूसेवाला व बाबा सिद्वीक मर्डर केस के आरोपी भी सूची में




पंजाब में गैंगस्टरों पर एक्शन करने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लोगों से लेकर आरपीजी अटैक की साजिश रचने वाले और नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी भी इसमें शामिल हैं। इन गैंगस्टरों के संबंध पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र से हैं। सूची में कुल 28 नाम शामिल हैं। इसमें गोल्डी बराड़ से लेकर रोहित गोदारा तक सभी के नाम हैं। सरकार ने अब इनके बारे में पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। सरकार ने दावा किया है कि जो व्यक्ति इन अपराधियों के बारे में उचित जानकारी देगा, उसे इनाम की राशि दी जाएगी। 9 गैंगस्टरों पर 10-10 लाख का इनाम सरकार द्वारा जारी सूची में नौ बड़े गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं, जो पिछले चार-पाँच वर्षों से विदेशों में बैठकर आईएसआई या अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये लोग सोशल मीडिया पर युवाओं को गलत गतिविधियों के लिए उकसाते हैं। इन नामों में गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, लखबीर सिंह लांडा, हरविंदर सिंह सिद्धू, सबीर सिंह, बलविंदर सिंह डोनी, प्रभदीप सिंह, गौरव पटियाला (चंडीगढ़), स्वर्ण सिंह और रोहित गोदारा (राजस्थान) शामिल हैं। 19 गैंगस्टरों पर 5-5 लाख का इनाम इसके साथ ही पुलिस ने 19 अन्य गैंगस्टरों पर पाँच-पाँच लाख रुपये का इनाम रखा है। इनमें हेरी बॉक्सर हरिचंद (राजस्थान), गुरविंदर सिंह, आदित्य कपूर, अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जोबनजीत सिंह, बरिंदर सिंह, सुप्रीत सिंह, नवीन कुमार, गुरप्रीत सिंह, मोहम्मद यासीर अरजर, निशान सिंह जौड़ियां, गुरदेव सिंह, राजेश कुमार, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, रजिंदर सिंह और शक्ति कुमार के नाम शामिल हैं। दो बार चला ऑपरेशन प्रहार पंजाब पुलिस इस साल शुरू से ही गैंगस्टरों पर एक्शन मोड में रही है। दो बार 72 -72 घंटे के ऑपेशन प्रचार चलाए गए। 20 जनवरी 2026 को शुरू होकर 22 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ। 3,256 लोग पकडे़ गए। इनमें गैंगस्टरों के सहयोगी और मददगार शामिल थे। प्रहार 2 में 8,000 जगह छापेमारी हुई, 3,260 गिरफ्तारियां हुईं । इसमें 135 प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर पकडे़ गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *