लुधियाना के बद्दोवाल स्थित ’17 फील्ड एम्युनिशन डिपो’ (Asla Depot) की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। डिपो के प्रतिबंधित दायरे के भीतर अवैध रूप से मकान बनाने के आरोप में थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेना के उच्च अधिकारियों की शिकायत के बाद की गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहा था निर्माण
17 फील्ड एम्युनिशन डिपो के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (लेफ्टिनेंट कर्नल/मेजर) की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि डिपो के सुरक्षा घेरे और अधिसूचित (Notified) क्षेत्र के भीतर अवैध निर्माण की गतिविधियां नोट की गई हैं। यह निर्माण गांव इयाली कलां के पास किया जा रहा है। चेतावनी के बावजूद नहीं रुके भू-माफिया
शिकायतकर्ता के अनुसार, सेना द्वारा इस क्षेत्र को ‘नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन’ घोषित किए जाने और बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मकानों का निर्माण जारी है। गोला-बारूद डिपो के आसपास ऐसा निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक और गैर-कानूनी है। इस केस में थाना सराभा नगर की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने BNS की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज। पुलिस का दावा है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्र में दीवारें और मकान खड़े करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाया जाएगा और आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
Source link