सीहोर शहर के गंगा आश्रम क्षेत्र स्थित पलटन एरिया में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में एक खड़ी पांच गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, यह आग सुबह करीब 4:30 बजे जुबेर के घर के पास लगी। यहां पुरानी गाड़ियां इकट्ठा करके रखी गई थीं। आग इतनी भीषण थी कि पांच गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि इन गाड़ियों में ईंधन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल ने आग पर पाया काबू
सुबह जैसे ही कुछ लोगों ने आग की लपटें उठते देखीं, उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम समय पर मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड वाहन के माध्यम से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बना रखा है गोदाम पलटन क्षेत्र में कबाड़ी के यहां खड़ी पुरानी गाड़ियों में आग लगने की घटना ने एक बार फिर घनी आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कबाड़ी द्वारा बड़ी संख्या में पुरानी और जर्जर गाड़ियां एकत्रित कर रखी गई थीं, जिनमें अचानक आग लग गई। कबाड़खाने को हटाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह घनी बस्ती में बड़ी मात्रा में कबाड़ और वाहन जमा करना बेहद खतरनाक है। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कबाड़ी स्थलों की जांच की जाए और आबादी वाले क्षेत्रों से इन्हें हटाया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Source link