आरा में ट्रेन से कटकर किसान की मौत:बहन के घर जा रहे थे, चलती ट्रेन से नीचे गिरे; तीसरे दिन हुई शव की पहचान




आरा में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर मंगलवार को हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृत युवक की पहचान तीसरे दिन गुरुवार को हो सकी। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बिहिया स्टेशन के पास धर्मेंद्र सिंह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेल पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया था। दो दिन तक खोजते रहे परिजन मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मण कुमार ने बताया कि, धर्मेंद्र सिंह मंगलवार सुबह बिहिया स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र स्थित अपनी बहन हीरामुनी देवी के घर जा रहे थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। बुधवार तक भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। तस्वीर देखकर हुई पहचान गुरुवार को जब परिजन बिहिया स्टेशन पहुंचे तो स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद वे आरा रेल थाना पहुंचे, जहां शव की तस्वीर देखकर उन्होंने धर्मेंद्र सिंह की पहचान की। हादसा इतना भीषण था कि उनका सिर धड़ से अलग हो गया था, जिससे पहचान में काफी दिक्कत हुई। अंतिम संस्कार, गांव में शोक
पहचान के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को गांव ले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र सिंह अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में मां, बहन हीरामुनी देवी और भाई उपेंद्र सिंह हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *