जयपुर में दोस्ती के बहाने महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर महिला को डराया धमकाया और उस पर पति को छोड़कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर पिछले एक साल तक अलग-अलग होटल में ले जाकर देहशोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बर्थ-डे पार्टी में आरोपी से हुई थी मुलाकात पुलिस के मुताबिक, जयपुर में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि करीब 2 साल पहले एक बर्थ-डे पार्टी में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मोबाइल कॉल के जरिए आपस में बातचीत होने लगी। आरोपी काम के बहाने बुलाकर ले गया होटल आरोप है कि करीब 1 साल पहले आरोपी ने काम के बहाने उसे मिलने बुलाया। मिलने जाने पर बहाना बनाकर एक होटल में ले गया। धोखे से पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया। अश्लील वीडियो दिखा महिला को कराया चुप उसके होश के बाद विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। इसके बाद से आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। सालभर ब्लैकमेल कर अलग-अलग होटल में ले जाकर उसका देहशोषण किया। धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव आरोपी पति को छोड़कर धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाकर टॉर्चर करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गुरुवार को पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
Source link