सिखवाल ब्राह्मण समाज की सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्था ‘अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा, पुष्कर’ ने ब्यावर जिले के समाजसेवी मनीष व्यास (पूर्व पार्षद) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
महासभा की ओर से जारी नियुक्ति में बताया गया कि व्यास के दृढ़ संकल्प, कर्मठता, सेवाभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष व्यास लंबे समय से सामाजिक व जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों में भी सक्रिय पदों पर कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद, ब्यावर के अध्यक्ष, होजरी रेडीमेड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव हैं।
इसके अलावा वे महावीर इंटरनेशनल के सह सचिव, बजरंग नगर विकास समिति के सचिव सहित बी.एन.के. उपभोक्ता भंडार, सी.एल.जी. एवं ब्यावर व्यापार संघ के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लोगों ने दी शुभकामनाएं
महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विश्वास जताया है कि व्यास अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और समाजसेवा की भावना से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनके मनोनयन पर समाज में खुशी का माहौल है और अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Source link