Man Beaten Talibani Style in Managaon Over Fake Gold Deal

[ad_1]

मनगवां थाना क्षेत्र में युवक को ‘तालिबानी सजा’ देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

जांच में सामने आया कि घटना 4 से 5 दिन पुरानी है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने पीड़ित राकेश साकेत (28) निवासी ग्राम नदहा से पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह साई मंदिर के पीछे बैठा था, तभी गांव के रोहित साकेत अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने युवक को जमकर लाठी, डंडे और बेल्ट से पीटा, जिसका वीडियो सामने आया है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी रोहित साकेत सहित अन्य आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों का कहना है कि राकेश ने उनकी मां को 20 हजार रुपये में नकली सोना असली बताकर बेच दिया था, इसी बात से नाराज होकर उन्होंने मारपीट की।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की गई, पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment