शेखपुरा में संपत्ति विवाद में तीन लोगों से मारपीट,:घर में मारा ताला, चाचा पर प्रोपर्टी हड़पने का आरोप, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल




शेखपुरा जिले के हथियावा थाना क्षेत्र के मंदना गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनके घर में ताला भी जड़ दिया। सूचना मिलने पर हथियावा थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। घायलों की पहचान मंदना गांव निवासी प्रमोद पांडेय की पत्नी रेखा देवी, उनके पुत्र नवलेश कुमार और पुत्रवधू गुंजा कुमारी के रूप में हुई है। घर-संपत्ति में हिस्सा नहीं देने पर विवाद घायल नवलेश कुमार ने बताया कि उनके चाचा विनोद पांडेय उर्फ गप्पू पांडेय उन्हें घर और संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। नवलेश के अनुसार, वे बंटवारे की मांग कर रहे थे, इसी बात को लेकर चाचा और अन्य लोगों ने उनकी मां, पत्नी और उनके साथ मारपीट की। नवलेश ने आरोप लगाया कि उनके चाचा की मंशा उनकी संपत्ति हड़पने की है, जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और घर में ताला लगा दिया। इस संबंध में हथियावा थाना के पुलिस सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने मामले को आपसी विवाद बताया। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *