नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-126 थाने में तीनों दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह गड्ढे में उतर गया। वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 20 मिनट बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन दोनों पक्षों ने जांच की बात कही है। जांच और साक्ष्य संकलन के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा। तीनों छात्र भी जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात की है। बता दे हर्षित की मां दीप माला ने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरे बच्चे की हत्या हुई है। मैं मॉर्चरी गई थी। मुझे बच्चे को दिखाया गया। उसके पूरे शरीर पर काले निशान थे। पीठ पर V-आकार की चोट के निशान थे। मैं मांग करती हूं कि मामले की जांच हो। मेरे बेटे के साथ इन बच्चों ने जो भी किया है, मैं नहीं चाहती कि ये लोग जेल से छूटें। मेरा घर उजाड़ दिया। ऐसे में परिजनों की शिकायत के बाद मामनले में मुकदमा दर्ज किया है। परीक्षा के बाद पिकनिक मनाने पहुंचे थे
डीसीपी ने बताया कि बुधवार को चारों छात्रों का एग्जाम था। परीक्षा के बाद वे खाली प्लॉट पिकनिक मनाने पहुंचे। वहां नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। पूछताछ में साथियों ने बताया कि वे पहले भी इस गड्ढे में नहा चुके थे, लेकिन इस बार हर्षित ज्यादा अंदर चला गया और डूबने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से हुई थी मौत डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के करीब 20 मिनट के भीतर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। SDRF और NDRF की टीम भी बुलाई गई। इसके बाद हर्षित को गड्ढे से निकाला गया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ड्रॉनिंग यानी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फेफड़ों में रेत और पानी भरा हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
Source link