2 Activas Stolen, CCTV Catches 3 Thugs latest update


एक्टिवा ले जाते हुए चोरी सीसीटीवी में कैद

लुधियाना के गिल चौक स्कूटर मार्केट में चोरों के बुलंद हौसलों ने सनसनी फैला दी है। पुलिस की चौकसी के दावों के बीच, बीती रात बेखौफ चोरों ने मार्केट से दो एक्टिवा पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले एक हफ्ते के भीतर इसी इलाके में चोरी

.

CCTV फुटेज आया सामने: शटर उठाकर ले गए गाड़ियां

मार्केट के प्रधान दीपक अरोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात तीन शातिर चोर एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ दुकान का शटर उठाया और वहां खड़ी दो एक्टिवा लेकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की मूवमेंट साफ देखी जा सकती है।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर

सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर

व्यापारियों का अल्टीमेटम नहीं थमी चोरियां तो करेंगे प्रदर्शन

एक हफ्ते में दूसरी बार हुई इस वारदात से दुकानदार भड़के हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

जानकारी देते हुए प्रधान दीपक अरोड़ा

जानकारी देते हुए प्रधान दीपक अरोड़ा

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 के SHO अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। SHO ने बताया मुझे ड्यूटी ऑफिसर लखवीर सिंह ने फोन पर इस चोरी की सूचना दी थी। मैंने अभी कल ही इस थाने का चार्ज संभाला है और आते ही यह बड़ी वारदात सामने आई है। व्यापारियों ने पुरानी चोरियों के बारे में भी बताया है। हम सीसीटीवी खंगाल रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *