ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक-पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग:हमीरपुर में ब्राह्मण महासभा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप




हमीरपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। महासभा का कहना है कि ऐसे वीडियो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं। इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महासभा द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार, इचौली गांव निवासी श्याम वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह ब्राह्मण समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। धमकी भरे शब्द बोल रहा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि इस तरह की सामग्री समाज में तनाव पैदा कर सकती है। महासभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद संगठन के सदस्यों ने इचौली चौकी में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। दीपक मिश्रा ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि शिकायत के आधार पर जांच सीओ मौदहा को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *