जलालाबाद में घर में कथित अवैध धंधे पर हंगामा:पंचायत की सूचना पर पुलिस पहुंची; दो युवक-युवतियां हिरासत में, नशा कारोबार की भी जांच




जलालाबाद के गांव चक्क खुंडवाला में एक घर में कथित अवैध धंधे को लेकर हंगामा हो गया। गांव के सरपंच और पंचायत सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। आरोप है कि इस घर में लड़के-लड़कियों को लाया जाता था और गलत गतिविधियां चल रही थीं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि घर में नशे का कारोबार भी किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने पर घर में मौजूद दो लड़कियों और लड़कों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल दो लड़कों और दो लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मौके पर मौजूद लड़के लड़कियों ने अपनी गलती स्वीकार करने का संकेत दिया, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच जारी रहने की बात कही है। गांव निवासी बिंदर सिंह ने किया संदेह गांव निवासी बिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गली में खड़े होकर घर से कुछ लड़के-लड़कियों के लगातार आने-जाने पर संदेह व्यक्त किया। जब उन्होंने उनसे सवाल किया, तो वे रिश्तेदार या दोस्त होने का बहाना बनाने लगे। संदेह गहराने पर उन्होंने सरपंच को फोन कर पंचायत और अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद पुलिस पहुंची। बिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि घर में अवैध धंधा चलाया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि जिस महिला के घर में यह सब चल रहा था, उसके खिलाफ पहले भी नशे से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों ने इस अवैध धंधे के साथ-साथ नशे की बिक्री पर भी सख्त कार्रवाई और परिवार को गांव से बाहर निकालने की मांग की है। सरपंच बोले- पहले भी आ चुके हैं नशे से संबंधित मामले सरपंच राकेश कुमार ने जानकारी दी कि इस परिवार के खिलाफ पहले भी दो-तीन बार नशे से संबंधित मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और अब गांव में गलत काम चला रहा है, जिसका बुरा असर गांव के अन्य लड़के-लड़कियों पर पड़ रहा है। सरपंच ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की ने कहा कि उन्हें रुपए देने को लेकर उक्त लड़के उन्हें यहां लाए है। वह महालम अड्डे पर खड़े थे। जहां इन लड़कों से उनकी मुलाकात हुई है। जिन्होंने उनके साथ पैसे देने की डील कर वह उन्हें गांव के इस घर में लेकर आ गए। लेकिन उनसे गलती हो गई है वह आगे से ऐसा काम नहीं करेंगी। पुलिस अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि सरपंच ने शिकायत दर्ज करवाई कि गांव में उक्त शख्स के घर पर गलत काम चल रहा है। जहां वह पहुंचे है और मामले में जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *