अररिया गोलीकांड में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार:आटा चक्की मिल से घर लौट रहा था, घर के सामने मारी गोली




अररिया जिले के बौसी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 32 वर्षीय आरेलाल पासवान की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह घटना 4 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे भवानीनगर अररिया टोला वार्ड संख्या-05 में हुई थी। आरेलाल पासवान अपने आटा चक्की मिल से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घर के सामने घेरकर गोली मार दी। कई धाराओं के तहत कार्रवाई जारी गंभीर रूप से घायल आरेलाल को पूर्णिया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के आवेदन पर बौसी थाना में कांड संख्या 57/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने सुपौल जिले से नामजद आरोपी रंजीत पासवान उर्फ बल्लू (45) को गिरफ्तार किया। रंजीत पासवान अररिया टोला वार्ड संख्या-05 निवासी शुकल पासवान का पुत्र है। आरोपी रंजीत पासवान का आपराधिक इतिहास रहा गिरफ्तार आरोपी रंजीत पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। बौसी थाना में 2024 से 2026 के बीच उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, यह हत्या लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद का परिणाम है। आरोप है कि रंजीत पासवान उर्फ बल्लू ने पिस्टल से फायरिंग की थी। छापेमारी टीम में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *