पंजाब नंबर कैन्टर से 7 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, परबतसर पुलिस ने की कार्रवाई




डीडवाना-कुचामन में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में परबतसर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब नंबर के एक कैन्टर ट्रक से 7 किलो 730 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी विक्की नागपाल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुमन बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम ने वीर तेजा मार्ग पर सघन नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान एक कैन्टर ट्रक आता दिखा। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके केबिन से अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह (40) और जसप्रीत सिंह (41) के रूप में हुई है, जो मोगा, पंजाब के निवासी हैं। पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में परबतसर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुमन बुंदेला और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *