रेवाड़ी के व्यक्ति की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत:परिवार के सदस्यों पर परेशान करने का आरोप; पुलिस की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम




रेवाड़ी जिले के पिवरा की ढाणी निवासी 47 वर्षीय नरेंद्र कुमार की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वाटर सप्लाई विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। मृतक के परिजनों ने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मॉडल टाउन और सिटी थाना पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया कि जमीन विवाद को लेकर परिवार के कुछ लोग नरेंद्र कुमार को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। उनका आरोप है कि परिवार वाले उन्हें लगातार प्रताड़ित करते थे। परिवार के सदस्यों पर धमकी देने का आरोप 8 अप्रैल को नरेंद्र कुमार ने मॉडल टाउन थाने में अपने ही परिवार के सदस्यों के खिलाफ धमकी देने और ईंधन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन (9 अप्रैल) को नरेंद्र कुमार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। जहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। दिल के मरीज थे नरेंद्र कुमार दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाए जाने पर डॉक्टरों ने नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को रेवाड़ी लेकर आए। परिवार ने यह भी बताया कि नरेंद्र कुमार पहले से ही हृदय रोग (दिल की बीमारी) से पीड़ित थे। परिजनों ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मॉडल टाउन थाने में लिखित शिकायत देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। रेवाड़ी सिविल अस्पताल में तनावपूर्ण रहा माहौल पोस्टमार्टम के दौरान रेवाड़ी सिविल अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल रहा। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम प्रकिया पूरी नहीं होने तक मॉडल टाउन और सिटी थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। दोनों थानों की पुलिस की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात पुलिस के अनुसार, मौके पर दोनों थानों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मॉडल टाउन थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *