गयाजी में आरपीएफ ने यात्री का खोया बैग लौटाया:86 हजार कैश भी दिया; चोरी की शिकायत के बाद कोच से बरामदगी




गया रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आज “ऑपरेशन अमानत” के तहत एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर उसे वापस लौटा दिया। इस बैग में ₹86,100 कैश राशि मौजूद थी। इस कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता का भरोसा मजबूत हुआ है। रेल मदद के माध्यम से आरपीएफ को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता प्रियंका कुमारी ने बताया कि उनके परिजन हरेंद्र पाठक, निवासी जहानाबाद, गाड़ी संख्या 63395 (पटना-गया मेमू एक्सप्रेस) के सामान्य कोच में पटना से मखदुमपुर तक यात्रा कर रहे थे। मखदुमपुर स्टेशन पर उतरते समय उनका भूरे रंग का लेदर बैग ट्रेन में ही छूट गया था। आरपीएफ टीम ने कोच की तलाशी ली सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट गया हरकत में आई। उप निरीक्षक जावेद इकबाल ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाई। संबंधित ट्रेन के गया स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरपीएफ कर्मी प्रदीप कुमार के साथ संयुक्त रूप से खोजबीन की गई, जिसमें बैग बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद शिकायतकर्ता को जानकारी दी गई कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आरपीएफ पोस्ट गया आकर अपना सामान हासिल कर सकते हैं। सूचना के आधार पर यात्री हरेंद्र पाठक निर्धारित समय पर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और अपने बैग की पहचान की। उन्होंने बताया कि बैग में उनके उपयोग के कपड़े और कैश राशि रखी हुई है। आरपीएफ अधिकारियों की उपस्थिति में जब बैग का लॉक खोला गया, तो उसमें रखे सभी सामान और ₹86,100 नगद सुरक्षित पाए गए। इसके बाद यात्री की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, गवाहों की उपस्थिति में बैग और उसमें रखी समस्त सामान हरेंद्र पाठक को सुरक्षित सुपुर्द कर दी गई। यात्री ने अपने सामान की कुल कीमत लगभग ₹87,000 बताई और आरपीएफ की इस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *